Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दिल्ली MCD: आप और भाजपा में कांटे का मुकाबला, जानिए किसने बनाई बढ़त और कांग्रेस की क्या है हालत

खबर शेयर करें -

दिल्ली एमसीडी के चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी अभी तक के रूझानों में करीब-करीब बराबरी पर चल रही है। भाजपा दो सीटें आगे है लेकिन जिस स्पीड से आप उसका पीछा कर रही है यह आंकड़ा न के बराबर है। इस बीच दोनों ही पार्टी के कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आप के कार्यकर्ता ज्यादा उत्साह में नज़र आ रहे हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि दिल्ली एमसीडी में इस बार किसकी बादशाहत रहेगी। एमसीडी में 15 साल से भाजपा का दबदबा था।

भाजपा के इस किले को इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी ध्वस्त करती दिख रही है। भाजपा ने एमसीडी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक के नाम का सहारा लिया था लेकिन शुरूआती रुझान देखें तो दिल्ली में मोदीफेस केजरीवाल का मुकाबला मजबूती से नहीं कर पाया। 2017 के चुनाव में आप को भाजपा से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन मामला इस बार बिल्कुल इसके उलट है। एमसीडी चुनाव में इस बार भी कांग्रेस अपना बुरा हश्र होते देख रही है। 250 वार्ड के चुनाव में सुबह साढ़े 11 बजे तक 32 सीटों पर भाजपा तो 30 सीटों पर आप जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस के खाते में 4 सीटें आई हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts