Connect with us
Dehradun Delhi Vande Bharat Express देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी।

Uncategorized

देहरादून दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के होंगे सिर्फ 5 स्टॉपेज, 2 मिनट में पढ़ लीजिए पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड वासियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे।

यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। 28 मई से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल ट्रेन का किराया तय नहीं हुआ है, लेकिन ये भी जल्द तय हो जाएगा। किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

दिल्ली से देहरादून के बीच हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत 5 स्टॉपेज होंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी।

राजाजी पार्क क्षेत्र में ट्रेन की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा होगी। बता दें कि देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन के लिए पहले केवल तीन स्टॉपेज हरिद्वार, टपरी और मेरठ ही रखे गए थे, बाद में Dehradun Delhi Vande Bharat Express के स्टॉपेज बदल दिए गए। अब मुजफ्फरनगर और रुड़की को भी स्टॉपेज में शामिल किया गया है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts