Connect with us
Dehradun Delhi Vande Bharat Express देहरादून से नई दिल्ली के बीच 29 मई से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, चंद घंटों में पहुंचा जा सकेगा देहरादून से दिल्ली

Uncategorized

देहरादून-दिल्ली के बीच दौड़ेगी सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए किराया और टाइम टेबल

देहरादून: अगर आप भी आने वाले दिनों में दिल्ली और देहरादून के बीच ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे तो यह खबर आपके लिए एक सुखद खबर है। अब देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन चले जा रही है। आपको भी वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन में बैठने का अवसर प्राप्त होगा।

देहरादून से नई दिल्ली के बीच 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। रेलवे मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन व अन्य अधिकारी भी उनके साथ है। सभी अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण कर रहें हैं।29 मई से देहरादून से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना है।

आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन सुपर फास्ट ट्रेन है जो कि कुछ घंटों में ही लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा देती है। देहरादून से कई लोग बेसब्री से इस ट्रेन के संचालित होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार उन्हें 23 मई से वंदे भारत देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित की जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश को क्रॉस करते हुए उत्तराखंड ट्रक पहुंचेगी। उन सुपर फास्ट ट्रेन दिल्ली से उत्तराखंड के बीच किन जगहों पर रुकेगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

ऐसा माना जा रहा है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में इसके स्टॉप हो सकते है। दिल्ली से देहरादून के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेन शाम के समय करीबन 5 बजे दिल्ली से रवाना होगी तथा रात के लगभग 10 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं देहरादून से यह ट्रेन सुबह 8 बजे रवाना होगी तथा दोपहर को 1 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अगर बात करें किराए की तो एसी चेयरकार का किराया 915 रुपए तथा एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1425 रुपए तक रहेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts