Connect with us

Kasturi News

सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने कर दी छेड़छाड़, मचा बवाल

Uncategorized

देहरादून: मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी की शर्मनाक हरकत के बाद मच गया बवाल

खबर शेयर करें -

देहरादून: कल सावन के पहले सोमवार के अवसर पर देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे।

सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ सबने एकजुट होकर आवाज उठाई और पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली गई जानकारी के मुताबिक चुक्‍खुवाला स्थित कल सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी।

मौके पर किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई। इसके बाद वहां बवाल मच गया। किशोरी के स्वजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized