Connect with us

अपराध

सावधान अब गैस बुकिंग के नाम पर हो रहा ऑनलाइन धोखाधड़ी का खेल, नैनीताल की महिला से लाखों ठगे

 

नैनीताल: गैस बुकिंग के बहाने ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला से 1.91 लाख रुपये ठगे गए

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें गैस बुकिंग के दौरान शिकायत दर्ज कराने के बहाने एक महिला से कुल 1,91,487 रुपये की ठगी हुई। पीड़िता ने मामले में कोतवाली मल्लीताल में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल स्थित गार्डन हाउस निवासी बीना शाह ने बताया कि 20 मार्च 2026 को उन्होंने इंडेन गैस की बुकिंग की थी, लेकिन भुगतान सफल नहीं होने पर उन्होंने पेटीएम के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें व्हाट्सएप नंबर 08250671748 के जरिए संपर्क करने के लिए कहा गया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पेटीएम से जुड़ा बताकर स्क्रीन शेयरिंग करवाई, जिसके दौरान उनके बैंक खाते से 84,539 रुपये और 9,999 रुपये फरहान नामक व्यक्ति को ट्रांसफर हो गए।

अगले दिन ठग ने पैसे वापस करने का झांसा देकर अलग-अलग बहानों से अंजली नाम पर दोबारा रकम ट्रांसफर करवा ली। इस तरह कुल 1,91,487 रुपये की ठगी हुई। घटना के बाद से पीड़िता को 7602641221 नंबर से लगातार कॉल आ रही हैं।

कोतवाल हेम पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts