Connect with us

अपराध

देहरादून गोलीकांड पर सख्ती: सीएम धामी के निर्देश पर उप आबकारी निरीक्षक, चौकी प्रभारीनिलंबित, राज्यभर में सघन चेकिंग के आदेश 

 

देहरादून गोलीकांड पर सख्ती: सीएम धामी के निर्देश पर उप आबकारी निरीक्षक, चौकी प्रभारीनिलंबित, राज्यभर में सघन चेकिंग के आदेश

देहरादून में हाल ही में सामने आई फायरिंग की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। कानून-व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ कहा कि जनता की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मसूरी क्षेत्र-3 के उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह और कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से साफ संकेत दिया गया है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सीएम ने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। खासतौर पर रोड रेज, फायरिंग की घटनाओं और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाए। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कानून का राज कायम रखते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts