Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा में असम राइफल्स के सूबेदार की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदला शादी का माहौल

अल्मोड़ा: दन्या-पनार मोटर मार्ग पर तलेट बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आसाम राइफल में सूबेदार के पद पर कार्यरत था। वह तीन दिन पहले गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। गांव में 9 मार्च बुधवार को लड़के की शादी होनी थी। गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया है।

मंगलवार को लक्ष्मण सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी तल्ली भैसोड़ी वार्षिक श्राद्ध के लिए पास ही के तलेट गांव गया हुआ था। शाम को जब वह अपनी स्कूटी से अपने घर तल्ली भैसोड़ी लौट रहा था तो तलेट बैंड  के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के कुछ समय बाद उसके गांव से कुछ लोग बाजार को आने लगे तो उन्होंने स्कूटी को खाई में गिरा देखा। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मण सिंह मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था। गांव के लोग मृतक को जिला अस्पताल ले आए हैं और घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के चार बच्चे तीन लड़के व एक लड़की है।

अब रात में ही होगी लड़के की शादी

मृतक लक्ष्मण सिंह के गांव में उसकी बिरादरी में 9 मार्च बुधवार को एक लड़के की शादी होनी थी। हादसे के बाद अब गांव वालों व लड़के के परिजनों ने मंगलवार यानी आज रात ही शादी का निर्णय लिया है। पूरे गांव में अभी उसकी मौत की सूचना नही है। गांव के लोगों को यह पता है कि लक्ष्मण सिंह की हालत गंभीर है। अगर शादी अभी नही हुई तो लंबे समय तक टल सकती है। उन्होंने दन्या में लड़की के परिजनों को भी पूरे घटना की जानकारी दे दी है। वह भी अभी शादी को तैयार है। गांव के कुछ लोग दूल्हे को लेकर शादी करने चले गए हैं।  गांव वालों की सलाह से आज रात मंगलवार को ही शादी की जा रही है।  अब सादगी से शादी होगी। जवान का बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts