Connect with us

Uncategorized

भोजीपुरा-लालकुआं के बीच दौड़ी इलेक्ट्रिक रेल इंजन

 हल्द्वानी : Railway News : कुमाऊं में इलेक्ट्रिक रेल लाइन का सपना मंगलवार को साकार हो गया। भोजीपुरा से लालकुआं के बीच इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा। रात करीब 10 बजे रेलवे संरक्षा आयुक्त लतीफ खान लालकुआं स्टेशन पहुंचे और 65 किमी ट्रैक का ट्रायल सफल रहा।

रेलवे कई सालों से कुमाऊं को जोडऩे वाले ट्रैक पर इलेक्ट्रिक रेल चलाने की योजना पर काम कर रहा था। हाल में 65 किलोमीटर लंबे रेल पथ पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका था। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे पूर्वोत्तर जोन के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मो. लतीफ खान व रेल प्रबंधक आशुतोष पंत नवविद्युतीकृत रेल खंड का निरीक्षण करने भोजीपुरा से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ लालकुआं को रवाना हुए। उन्होंने किच्छा, पंतनगर के बाद लालकुआं में हुए विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया।

इस दौरान जगह-जगह नक्शे का अवलोकन कर धरातल पर किए गए कार्य भी देखे। साथ ही डीआरएम आशुतोष पंत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त ने विद्युतीकरण कार्य पर संतोष जताया है।जो कुछ खामियां मिली उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। सफल ट्रायल के बाद जल्द भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंड पर इलेक्ट्रिक टे्रन संचालित करने की अनुमति दे दी जाएगी। देर रात तक रेल संरक्षा आयुक्त लालकुआं में रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts