Connect with us

Uncategorized

बेटी के वीडियो ने बर्बाद कर दिया परिवार, बाप ने खो दिया आपा, एक साथ उठी तीन अर्थियां

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मानिकपुर में बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन भतीजे के आने पर वह बंदूक छोड़कर भाग गया। हालांकि बाद में दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने घर से दो किलोमीटर दूर पिपरही पुरवा में फांसी से लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं।

वारदात बहिलपुरवा थाना इलाके के सेमरदहा गांव में सोमवार दोपहर को हुई। पशु मित्र नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू की बेटी खुशी (19) ननिहाल माराचंद्र में रहकर पढ़ती थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग एक युवक से हो गया। वह युवक के साथ कहीं चली गई। तीन दिन बाद लौटी तो नंदू उसे घर ले आया। भतीजे आशीष ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी के मोबाइल पर युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो देख नंदकिशोर का पारा चढ़ गया। वह बेटी को घसीटते हुए कमरे में ले गया। इसी बीच पत्नी सीमा भी अंदर आ गई। बंद कमरे में नंदू ने बेटी से युवक के बारे में पूछा तो मां उसका पक्ष लेने लगी। इस पर गुस्साए नंदू ने पत्नी और बेटी को गोली मार दी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts