Connect with us

Uncategorized

डंपर से टकराई बाइक, एक क‍िलोमीटर तक फंसी रही बाइक, युवक की मौत

पूर्वी द‍िल्‍ली के गाजीपुर इलाके (Ghazipur Area) में एनएच-9 (NH-9) पर एक डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्‍कर (Road accident) मार दी और करीब एक क‍िलोमीटर तक घसीट कर ले गया. दरअसल, टक्कर के बाद बाइक डंपर में टकराकर फंस गई थी ज‍िसके बारे में चालक को पता ही नहीं चला.

जानकारी के मुताब‍िक इस सड़क हादसे में बाइक सवार सुनील कुमार की मौत हो गई है. इस घटना के बारे में डंपर चालक को रास्ते पर जा रहे अन्य वाहन चालकों ने रुकवा कर बाइक के फंसे होने की बात बताई. हादसे का पता चलते ही डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया. पुलिस संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है.

पुल‍िस के मुताब‍िक मृतक सुनील कुमार गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहते थे. परिवार में पिता चंद्रपाल, मां व अन्य सदस्य हैं. गत मंगलवार को सुनील किसी काम से दिल्ली आए थे. रात्रि करीब 12 बजे वह बाइक से एनएच-9 से घर लौट रहे थे तो वह गाजीपुर में आईपी एक्टेंशन के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक आगे चल रहे एक डंपर में फंस गई और डंपर चालक को बाइक फंसने का पता ही नहीं लगा. बाइक डंपर के साथ करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई. वहीं, बाइक के डंपर में फंसने के बाद करीब 25 मीटर की दूरी पर सुनील सड़क पर गिर गए. लेकिन बाइक डंपर में फंसी रही.

इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने डंपर को रुकवाया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts