Connect with us

Uncategorized

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच बर्फबारी जारी, ऐसा रहेगा मौसम

खबर शेयर करें -

देहरादून : मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हो रही बारिश के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। हालांकि, इस बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। सुबह भी उत्तराखंड से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। उत्त्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फ़बारी लगातार जारी है,  जिसके कारण ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। सोमवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।उत्तराखंड में बर्फबारी जारी

वहीं, पहाड़ों पर भी मौसम ने फिर करवट बदल ली है। उत्तराखंड में घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई।

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेशभर में घने बादलों के बीच वर्षा-बर्फबारी का क्रम जारी है।

चारधाम समेत धनोल्‍टी व मसूरी की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। सोमवार को देहरादून में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। राज्‍य के लगभग सभी इलाकों में रविवार रात से बारिश हो रही है।ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी

  • सोमवार को केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई।
  • उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, दयारा बुग्याल डोडीताल क्षेत्र में रविवार रात को हिमपात हुआ।
  • जोशीमठ सहित चमोली जिले में मौसम खराब बना रहा। चमोली जिले में बूंदाबांदी हुई और बदरीनाथ, हेमकुंड व गौरसों सहित चोटियों में बर्फबारी हुई।

चारधाम समेत तमाम ऊंची चोटियों पर रविवार दोपहर बाद हिमपात शुरू हुआ जो सोमवार तक जारी रहा। जबकि, निचले हिस्सों में शाम को एक से दो दौर की वर्षा हुई। जिससे प्रदेशभर में तापमान ने गोता लगाया। सर्द हवाओं ने पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन बढ़ा दी।हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

वहीं, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल स्पीति सहित रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम, चंबा जिले के पांगी व भरमौर समेत अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। राजधानी शिमला में देर शाम को 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से आंधी चली। इसके चलते यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड

दिल्ली-NCR में रविवार से हो रही बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।उत्तर प्रदेश में बदला मौसम

वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है। इनमें चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत कई शहर शामिल हैं।जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में रविवार को बादल छाए रहने के बाद रात को उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।हरियाणा और पंजाब में बारिश ने बढ़ाई ठंड

हरियाणा और पंजाब में भी रविवार को बारिश हुई। जिसके कारण हरियाणा और पंजाब में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में ओलावृष्टि संभव है।मौसम विभाग ने क्या कहा

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम व्यापक रूप से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts