Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

फिर सड़क हादसा: सुबह-सुबह खाई में गिरी आल्टो कार, महिला समेत दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में आज मंगलवार को फिर बड़ा हादसा हो गया। सुबह एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

होकरा गांव के प्रधान पति पूरन सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह 45 वर्ष और यमुना 35 वर्ष बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों विवाहित थे और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से दोनों लापता थे। महिला के परिजनों की ओर से कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सूचना पर नाचनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि हादसा उसी जगह हुआ है, जहां बीते सप्ताह एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts