Connect with us

Uncategorized

शादी से पहले हादसा: स्कूटी फिसलने से वर के छोटे भाई की मौत, घर में मचा कोहराम

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शादी की तैयारियां चल रहे घर में खुशियां मातम में बदल गई। जवान बेटे की मौत के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

15 मई को बड़े भाई की शादी होनी थी जिसको लेकर तैयारियां चल रही थी कि अचानक छोटा भाई सड़क हादसे का शिकार हो गया हादसे के बाद एक राहगीर ने युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र देर रात एक स्कूटी सवार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक राहगीर ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी उम 28 वर्ष अभिषेक कुमार पुत्र गोविंद प्रसाद के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि वह एक होटल में शैफ का काम करता था। अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक अभिषेक के बड़े भाई की 15 मई को शादी होनी है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात एक शादी में गया था। जवान बेटे की मौत के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts