Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस नेता के युवा पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

काशीपुर। सड़क दुर्घटना में बीती रात कांग्रेसी नेता युवा पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राशिद फारूकी का 20 वर्षीय पुत्र अमान अपनी बाइक से शनिवार रात करीब सवा आठ बजे मुरादाबाद रोड पर मंडी चौकी से कुछ दूर स्थित अपने भारतीय रेस्टोरेंट से मौहल्ला महेशपुरा स्थित अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह रेस्टोरेंट से चला तभी धर्मकांटे के पास अचानक उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सरवरखेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए वहां उसे अपेक्स हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। कांग्रेस जनों के साथ ही विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने राशिद फारूकी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts