Connect with us

अपराध

सैलरी के विवाद में हुई प्रधानाचार्य की हत्या, जीआईसी के प्रधानाचार्य को उन्हीं के स्कूल के वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने मौत के घाट उतारा

 

 

 

बागेश्वर। शनिवार सुबह बागेश्वर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि शिक्षा विभाग में शोक का माहौल है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयानंद टम्टा (56), निवासी सैंज और राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य, रोज की तरह सुबह अपने विद्यालय के लिए निकले थे। वह वाहन से मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां से पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूल में ही तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी है।हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

 

 

इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, प्रधानाचार्य की हत्या से शिक्षक समुदाय, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts