Connect with us

Uncategorized

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग: बिहार के मजदूर की आतंकवादियों ने ले दी जान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कश्मीर के बांदीपोरा जिला का है, जहां एक आतंकवादी ने एक प्रवासी मजदूर की सोदनारा सुंबल इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले प्रवासी मजदूर का नाम मोहम्मद अमरेज बताया जा रहा है, जो कि बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है।
कश्मीर जोन पुलिस ने इस पूरी घटना पर कहा कि मध्य रात्रि में आतंकवदियों ने कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सोदनारा सुंबल इलाके में बिहार के मधेपुरा के बेसाढ़ गांव के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज को गोली मारकर घायल कर दिया। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के बातचीत करते हुए उसके भाई ने कहा कि लगभग 12:20 मिनट पर मुझे मेरे भाई ने जगाया और कहा कि फायरिंग शुरू हो गई है। वह (मोहम्मद अमरेज) आसपास नहीं था। हमें लगा कि वह शौचालय गया होगा। फिर हम उसे देखने गए, तो वह हमें खून से लथपथ दिखा और सुरक्षा कर्मियों से संपर्क किया। उसे हाजिन लाया गया और बाद में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts