Connect with us

Uncategorized

 रिमांड पर नकल माफिया, धामपुर में खोले राज, नकदी भी बरामद

देहरादून: STF लगातार UKSSSC पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। एक तरफ गिरफ्तारियों का दौर जारी है। वहीं, दूसरी ओर गिरफ्तार नकल माफिया और उसके गुर्गों को रिमांड पर लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

रिमांड पर लिए गए अभियुक्त ललित राज शर्मा के धामपुर उत्तर प्रदेश स्थित घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य और अवैध धन राशि बरामद बरामद हुए हैं। UKSSSC भर्ती परीक्षा से संबंधित मुकदमे में विवेचना के दौरान एसटीएफ की ओर से अभियुक्त ललित राज शर्मा को कस्टडी रिमांड पर लिया गया था।

PCR पर लेकर एसटीएफ टीम अभियुक्त ललित राज शर्मा के घर धामपुर में हाउस सर्च की गई, जहां पर अभियुक्त के घर से अवैध नकदी और कुद महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए हैं।

STF ने कस्टडी रिमांड पर अभियुक्त ललित राज शर्मा से गहनता से पूछताछ की, जिसके बाद उसने कई राज बताए। STF अब बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts