Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में ब्याज का धंधा करने वालों पर सख्त कार्यवाही का फरमान जारी, कमिश्नर ने दिया निर्देश

हल्द्वानी। मण्लायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को विगत जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों के साथ ही जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण, विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुईं। दर्ज शिकायतों का आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों द्वारा स्वरोजगार हेतु फर्म एवं व्यवसाय के नाम पर बैंकों से लोन लिया जाता है, सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा बैंक से लोन ली गई धनराशि से व्यवसाय के अन्यत्र व्यय किया जाता है जो गम्भीर मामला है। आयुक्त ने बैंक अधिकारियों के साथ ही जीएसटी अधिकारियों को सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। हल्द्वानी शहर के साथ ही आसपास लोगों द्वारा अपनी जमापूंजी की धनराशि को ब्याज पर लगाया जा रहा है जो गम्भीर समस्या है। उन्होंने कहा धनराशि ब्याज पर लेना व देना कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा जो लोग इस कृत्य में लिप्त पाए जाते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आयुक्त श्री रावत ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों की भूमि पर दाखिल खारिज किया जाता है उक्त भूमि के सह खातेदारों को नोटिस देना अनिवार्य है जिससे फर्जीबाडे़ से बचा जा सकता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि दाखिल खारिज से पूर्व उक्त भूमि का मौका मुआयना करने के पश्चात ही दाखिल खारिज किया जाए। गुरूतेग बहादुर स्कूल हल्द्वानी के शिक्षकों द्वारा अवगत कराया कि विद्यालय में कई शिक्षकों के मासिक वेतन में वर्ष में दो बार बढ़ोतरी दी गई है, जो नियमावली के विरुद्ध है। जिस पर आयुक्त ने जांच कराने के निर्देश मौके पर दिये। इसके अतिरिक्त भी तमाम फरियादियों ने अपनी-अपनी परेशानी आयुक्त को बताईं जिनका निस्तारण मौके पर किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts