Connect with us

Uncategorized

रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को आखिर वह झटका लग ही गया, जो पहले ही तय ह गया था। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैंप में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग नहीं किया था, क्योंकि ऐसा करने पर उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली जाती। अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भेजे इस्तीफे में लिखा है, ”आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।” उन्होंने विधायकी छोड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को भी इस्तीफा भेज दिया है। अदिति ने लिखा, ”मैं सदन से अपने स्थान से दिनांक 19 जनवरी को अपराह्न से पद का त्याग करती हूं।

अदिति सिंह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं। लेकन बाद में उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर लिया था। पिछले साल 24 नवंबर को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। अदिति को राजनीति विरासत में अपने पिता अखिलेश सिंह से मिली, जो कद्दावर नेता माने जाते थे। वे रायबरेली से कांग्रेस और पांच बार निर्दलीय विधायक रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts