Connect with us

Uncategorized

घर आएंगे योगी, पिता की मौत के २ साल बाद मां से मिलेंगे, बोले, भय और संकोच के कारण नहीं बात कर पाया मां से

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने उत्तराखंड आने वाले हैं। पिता के निधन के दो साल बाद योगी अपनी मां से मिलने आएंगे। मां से बातचीत के विषय पर योगी काफी भावुक भी हो गए। रविवार को एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उनकी मां से २ सालों से बात नहीं हुई है, लेकिन इलेक्शन के बाद मिलने जरूर जाऊंगा। योगी बोले, २ साल पहले मेरे पिताजी का निधन हुआ था। उसके बाद मैं जा नहीं पाया था, मैं तब से भय के मारे और संकोच के मारे बात नहीं कर पाया। मैं आज जो कुछ भी हूं मां की कृपा की वजह से ही हूं। बचपन में मेरी पहली शिक्षक मेरी मां ही थी, अक्षर का ज्ञान उन्होंने ही मुझे दिया है। मेरी मां को प्रसन्नता इस बात से होती होगी जब वह देखती होगी कि मैं उत्तर प्रदेश की लाखों मांओं के जीवन में परिवर्तन का कारण बन रहा हूं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts