Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, तामली में गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए

चम्पावत। चंपावत के भारतीय जनता पार्टी के विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत सीट से उप चुनाव लडऩा तय हो चुका है। मुख्यमंत्री आज ही निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोङी को साथ लेकर चंपावत भी पहुंच गए।
मुख्यमंत्री नेपाल सीमा से लगे तामली के प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे। विधान सभा चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने जाने पर उपचुनाव होने पर चम्पावत सीट छोडऩे का एलान किया था। इसके कुछ दिन बाद प्रदेश के पांच अन्य विधायकों ने भी सीएम के लिए अपनी सीटें छोडऩे की पेशकश की थी। वहीं अब कैलाश गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
मुख्यमंत्री के गोरखनाथ मंदिर पहुंचने से पहले ही यहां खासी भीङ जमा थी। मुख्यमंत्री ने मंदिर दर्शन खिए। वहां मौजूद महंत से आशीर्वाद लिया। बाद में वह जनसभा के लिए मंच रवाना हो गए

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts