Connect with us

Uncategorized

सफाई कर्मियों की आज से “हड़ताल”, सफाई कर्मियों और निगम की तनातनी में पिसी जनता, ठप्प रहेगी शहर की सफाई व्यवस्था

 नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में पिछले एक सप्ताह से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं। वही आज सफाई कर्मचारियों के एक शिष्टमंडल ने महापौर जोगेंद्र रौतेला और मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से अपनी मांगों को लेकर वार्ता की, जोकि विफल रही। जिसके बाद आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रांगण में धरना दिया और ताला बंदी की। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों ने कल 25 नवंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की भी घोषणा की है। सफाई कर्मचारी नेता राहत मसीह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कई दिनों पहले 15 हज़ार रुपये मानदेय बढ़ाने को लेकर आदेश कर दिए हैं, लेकिन अभी तक हल्द्वानी नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय नही बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश की अहवेलना कर रही हैं, ये बड़ी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कल के सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप में बंद कर दी जाएगी। महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि सरकार ने संविदा सफाई कर्मचारियों के 500 रुपये प्रति दिन मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। जिसके मद्देनजर कई निकायों ने मानदेय बढ़ाकर दिया है, जिनकी बोर्ड फंड की स्थिति ठीक थी। उन्होंने कहा इसमें सबसे बड़ी चिंतन की समस्या यह है कि मानदेय केवल बोर्ड फंड दिया था, लेकिन हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड फंड से सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाकर देने में असमर्थ है, क्योंकि हल्द्वानी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या अधिक है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts