Connect with us

Uncategorized

कल से निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी

सफाई कर्मियों को निजी एजेंसी के हाथों में देने के विरोध में नगर निगम के अस्थायी और स्थायी सफाई कर्मचारी सोमवार से नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को निगम में हुई उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की बैठक में भी निजीकरण का विरोध किया गया।

संघ की बैठक में हल्द्वानी शाखा के सभी स्थायी और अस्थायी कर्मचारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम द्वारा अस्थायी कर्मचारियों को निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है। जिसके बाद निगम के डिमांड करने के बाद ही अस्थायी कर्मचारियों को कंपनी नौकरी देगी। निगम के इस कदम का पुरजोर विरोध किया जाएगा। निजीकरण के विरोध में मार्च माह में निगम प्रशासन को तीन बार पत्र सौंपे गए, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। अपनी अनदेखी से नाराज संघ ने 30 मार्च 2022 को निगम को चेतावनी पत्र दिया था। इसमें कहा था कि 3 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। लेकिन निगम अब भी कार्रवाई को तैयार नहीं है। ऐसे में सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, जिलाध्यक्ष विनय पाल, शाखा अध्यक्ष अशोक राज, शाखा महामंत्री सुनील चौधरी, अमन, श्याम सुंदर, विशाल, अनुज, मंजीत, जगपाल, जगदीश, प्रदीप पवार, राजेंद्र, नेहा, रीना, मधु, बबीता चौधरी, दीपा आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts