Connect with us

Uncategorized

बच्चों में हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, HFMD का खतरा

देहरादून: पिछले कुछ सालों से एक के बाद एक नई बीमारियां सामने आ रही हैं। एक बीमारी खत्म नहीं होती और दूसरी आज जाती है। राजधानी देहरादून में जहां डेंगे का डंक तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, अब बच्चों पर एक संक्रामक बीमारी हमला कर रही है। इस बीमारी का नाम HFMD है।

इस बीमारी में बच्चों को बुखार एवं शरीर दर्द के साथ हाथ, मुंह, पैरों में दाने, छाले और फफोले पड़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना इस तरह के मरीज आ रहे हैं। यह संक्रामक बीमारी छह से कम उम्र वाले बच्चों को यह ज्यादा होती है। दून अस्पताल में ही रोज पांच-सात बच्चे ऐसे आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी मामले बढ़े हैं।

ये हैं लक्षण
विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी में तेज बुखार आना, खाना खाने में दिक्कत, मुंह के बाहर-भीतर दाने या छाले होने लगते हैं। हाथ और पैरों पर फफोलेदार दाने भी आने लगते हैं। गले में दर्द की शिकायत भी होती है।

ये सावधानी बरतना जरूरी
डॉक्टरों के अनुसार अगर किसी बच्चे में लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से तत्काल सलाह लें। अगर बच्चा स्कूल जाता है, तो उसे स्कूल भेजना बंद कर दें। संक्रामक होने के कारण यह बीमारी दूसरे बच्चों में भी फैल सकती है। एक बच्चे से 10 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। छह-सात दिन के उपचार से बच्चा ठीक हो जाएगा।इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को पीने में तरल पदार्थ और खाने में फल दें।

बच्चों में हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, HFMD का खतरा
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts