Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट समेत चार विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, 20 दिन में कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट समेत चार विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, 20 दिन में कार्यवाही के निर्देश

देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को माननीय विधायकों से प्राप्त सुझावों और जनसमस्याओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए वन भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित घोषणाओं पर 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक समन्वय समिति गठित करने को कहा, ताकि सभी पैच वर्क का कार्य वर्षाकाल से पहले अनिवार्य रूप से पूरा किया जा सके।

इस दौरान बैठक में विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गड़िया, पार्वती दास और फकीर राम टम्टा भी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts