Connect with us

Uncategorized

विधायकों के साथ मिलकर उत्‍तराखंड का मुख्‍यमंत्री चुनेंगे राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, पार्टी ने बनाया राज्‍य का पर्यवेक्षक

देहरादून। उत्तराखंड में नेता विधायक दल के चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक बनाए गए। बता दें उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिला है। अब मुख्‍यमंत्री को लेकर मंथन किया जा रहा है। क्‍योंकि पुष्‍कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे।

भाजपा ने इन्‍हें दी जिम्‍मेदारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी यूपी का सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, मणिपुर के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक और किरण रिजिजू को सह पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का फैसला किया है। गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक और एल मुर्गन को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts