Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री जी किसी काम की नहीं ऐसी कानून व्यवस्था, अंकिता की हत्या से दुखी विधानसभा स्पीकर ने सीएम को लिखा पत्र

उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्‍य में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने और राजस्व पुलिस के बजाय सामान्य पुलिस बल के थाने-चौकियां बनाने का अनुरोध किया है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पत्र में कहा कि आज के आधुनिक युग में सामान्‍य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में पीड़ित जीरो एफआइआर दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर राजस्‍व पुलिस, जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जांच के लिए किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्‍त नहीं है, वे जांच कर रहे हैं। यह जानकर अत्‍यन्‍त ही पीड़ा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा भोगपुर (यमकेश्वर) यदि सामान्‍य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से अंकिता आज हमारे बीच होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष व्‍याप्‍त नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से अनुरोध किया प्रदेश में जहां कहीं भी राजस्‍व पुलिस की व्‍यवस्‍था चली आ रही है, को तत्‍काल समाप्‍त कर सामान्‍य पुलिस बल के थाने और चौकी स्‍थापित करने का आदेश जारी किया जाए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts