Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—योग स्वस्थ जीवन का सशक्त माध्यम

खबर शेयर करें -

देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—योग स्वस्थ जीवन का सशक्त माध्यम

कस्तूरी न्यूज़ नेटवर्क, देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है, जहां की परंपरा और प्राकृतिक वातावरण जीवन में संतुलन और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।

योग भारत की प्राचीन धरोहर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की वैज्ञानिक और जीवनोपयोगी पद्धति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और 2014 में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली।

उन्होंने बताया कि आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।

योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी समाधान बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं से योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और अनुशासित युवा ही राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

उत्तराखंड को वेलनेस हब बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के तहत योग केंद्रों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षकों को सहयोग और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग अपनाने, नशामुक्त समाज बनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव आयुष रंजना राजगुरु, जिलाधिकारी आशीष चौहान और एसएसपी परमेंद्र डोभाल मौजूद

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts