Connect with us
सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री को केदारनाथ धाम में पहुंचाया जा रहा है।

Uncategorized

केदारनाथ में चिनूक की दहाड़, 6 से 9 बजे तक बंद रहेगी हेली सेवा

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है, साथ ही यहां पुनर्निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। केदारनाथ धाम को नया रूप देने में चिनूक हेलिकॉप्टर का भी अहम योगदान रहा है। इसके जरिए भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री को केदारनाथ धाम में पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण में धाम में अस्पताल, यात्री कंट्रोल कमांड सेंटर, पुलिस थाना, बदरी-केदार मंदिर समिति का भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर घाट का निर्माण किया जाना है। सरकार ने यहां 15 मार्च से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से निर्माण कार्यों के लिए सामग्री नहीं पहुंचाई जा सकी।

अब यहां एक बार फिर से चिनूक की दहाड़ सुनाई देने लगी है। सेना के मालवाहक हेलिकॉप्टर चिनूक ने आज पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई। चिनूक से गौचर हवाई पट्टी से 150 टन पुनर्निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई जाएगी। हेलिकॉप्टर ने सुबह 6 से 9 बजे तक दो शटल करी।

इस दौरान केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। बीते रविवार को चिनूक हेलीकॉप्टर गौचर हवाई पट्टी पर पहुंच चुका था। डीएम ने बताया कि पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के अधिकांश कार्य इस वर्ष पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। चिनूक द्वारा दो डंपर, एक पोकलैंड, पुल बनाने के लिए पाइल मशीन सहित अन्य निर्माण सामग्री पहुंचाई जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts