Connect with us

Uncategorized

चम्पावत उपचुनाव- धामी के सामने कांग्रेस मैदान में उतारेगी 30 स्टार प्रचारक, राहुल प्रियंका के भी नाम

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भण्डारी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोडी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगणों सहित वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts