Connect with us

Uncategorized

कैलाश शर्मा को टिकट मिलने पर जश्न का माहौल


अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अल्मोड़ा सीट से कैलाश शर्मा को टिकट मिलने से यहां भाजपाइयों मे खुशी का माहौल है। उनके गांव ढैली में लोगों ने शर्मा को टिकट मिलने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। यहां से राजेंद्र जोशी ने कहा कि कैलाश शर्मा को टिकट देकर भाजपा ने एक सच्चे कार्यकर्ता का सम्मान किया है। शर्मा का लोगों के साथ जमीन से जुड़ाव रहा है। सामाजिक रूप से भी लोगों के मन में हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश शर्मा यहां से भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। इस अवसर पर गिरीश जोशी, सोनू जोशी, पवन जोशी, रोहित जोशी, हिमांशु जोशी, ईश्वर जोशी, मोहित तिवारी, करिश्मा, किरण, पूजा शोभा, रजनी, नीमा, ममता, दीपा आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts