Connect with us

Uncategorized

भाई के ज़ुल्म की दास्तान का वीडियो बनाकर इस शख्स ने खा लिया सल्फास….

बरेली में थाना सुभाष नगर की बीडीए कॉलोनी में भाई के उत्पीड़न से तंग आकर बुजुर्ग पदम सिंह ने सल्फास खाकर जान दे दी। उन्होंने जान देने से पहले खुद पर हुए जुल्मों को वीडियो बनाकर साझा किया है। साथ ही आरोपी भाई पर कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में पदम सिंह ने अपने भाई सुभाष का नाम लेते हुए इस सबके पीछे उसे दोषी बताया है। कहा है कि मैं पदम सिंह जीवन हार गया। मेरे भाई ने पच्चीस साल से मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मैं आज जिस स्थिति में हूं उसका जिम्मेदार मेरा भाई सुभाष सिंह है। सुभाष को पुलिस के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, जिससे कोई किसी को मरने पर मजबूर न करे। आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पदम सिंह के बेटे अशोक सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts