Connect with us

Uncategorized

अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, बद्री-केदार धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून विदा होने की कगार पर है। लेकिन, उससे पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण वायुदाब बढ़ने से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं।

ऑरेंज और येलो अलर्ट 

मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं और उससे लगे गढ़वाल मंडल के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे मेें भारी से बहुत बारिश हो सकती है। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

रहें सावधान

भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उधर, दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ सकती हैं।

यहां हुई बर्फबारी

मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है।

अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, बद्री-केदार धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

10 को कपाट बंद 

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts