Connect with us

Uncategorized

शानदार : व्हाइट हाउस में बिखरी उत्तराखंड की खुशबू, शान से पहुंचा अमेरिकी राष्ट्रपति के पास उत्तराखंड का यह ख़ास मेहमान

भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा इन दिनों सुर्खियों में है। देश दुनिया में डंका बज रहा है भारत की बढ़ती ख्याति का। बहरहाल पीएम मोदी ने कल white house में अमेरिकी राष्ट्रपति जो biden की मेजबानी में तमाम चीजों का उन्हें उपहार दिया। यहीं से white house में उत्तराखंड की भी ख़ास खुशबू महक गई जो राज्य के लिए गौरव की बात रही.

दरअसल प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाले प्रसिद्ध लंबे दाने के चावलों को अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden जी को उपहार स्वरूप भेंट किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य का गौरव बताते हुए पीएम का आभार जताया. उन्होंने लिखा…

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाले प्रसिद्ध लंबे दाने के चावलों को अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden जी को उपहार स्वरूप भेंट किए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है और आज उन्होंने उत्तराखण्ड के किसानों और समस्त प्रदेशवासियों को गौरवान्वित महसूस कराते हुए देवभूमि में उत्पादित लंबे चावल व उत्तराखण्ड को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी है। समस्त प्रदेशवासियों की ओर से कोटि-कोटि आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी !

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts