Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग: रामलीला से लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Bageshwar। रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरने से तीन की मौत हो गई जानकी एक घायल है। देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बायपास मोटर के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन की मौत एक घायल। घटना पौने दो बजे रात की है।डीसीआरबी से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।काफी मसक्त के बाद वाहन में सवार चारो युवकों को रेस्क्यू किया गया।घटना में कार से छटके तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अल्टो कार संख्या यूके- 02 ए 3030 में चार व्यक्ति सवार थे जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु होगई।जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दुर्घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट घायल है।जबकिमृतक—– विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित सिंह पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष ,सुनील सिह पुत्र सरेश सिह उम्र 21 वर्ष है।मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।।

बागेश्वर से गोविंद सिंह की रिपोर्ट।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts