Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग पर बोलेरो दुर्घटना में दो की मौत, 8 घायल

खबर शेयर करें -

चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। इस हादसे में दो की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं। जिनमें से चार गंभीर घायलों को बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियाल धार के पास हुआ। जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 10 लोग सवार बताये जा रहे हैं। यह बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। वाहन सवार स्थानीय निवासी थे।

घायलों में रोहित पुत्र गंभीर सिंह शाह उम्र 28 वर्ष चालक ग्राम बेनोली थराली, प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस एक दिल्ली, अनीता पुत्री प्रताप उम्र 19 ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर, कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम, मुनी देवीअमित नेगी पुत्र कमल नेगी उम्र 45 वर्ष, गौरव पांडे पुत्र मोहन पांडे जोला उम्र 21 वर्ष शामिल हैं। मृतक राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखानी चौधरी उम्र 55 वर्ष बिहार हाल तलवाडी की शिनाख्त हुई हैं। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Continue Reading

More in Uncategorized