Connect with us

Uncategorized

ब्रेकिंग : तीन दिन से लापता थे तीन किशोर, खोह नदी में मिले शव

कोटद्वार : कोटद्वार के गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए।

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर रह गए।

ब्रेकिंग : तीन दिन से लापता थे तीन किशोर, खोह नदी में मिले शव
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts