Connect with us

Uncategorized

Breaking : बस में आग लगने से 12 लोग ज़िंदा जलकर मरे

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, निजी ऑपरेटर की बस यवतमाल से मुंबई की तरफ जा रही थी। हादसा सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ। जब बस औरंगाबाद के कैलाश नगर क्षेत्र के पास पहुंची, तब उसमें अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त यात्री सो रहे थे। इस वजह से जानमाल का अधिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज करा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts