Connect with us

Uncategorized

जसपुर में बवाल: पुलिस पर हमला जवाबी फायरिंग में महिला की मौत कई पुलिस कर्मी घायल

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के जसपुर ज्येष्ठ उपप्रमुख की पत्नी पर गोली चली है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद पुलिस ने काशीपुर के जसपुर कुंडा थाना क्षेत् भरतपुर में जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस द्वारा किसी मामले में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के यहां दबिश देने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और परिवार के लोगों में नोंकझोंक हो गई. उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद पुलिसकुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में दबिश के लिए आई थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग के दौरान जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख गुरुताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को गोली लग गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों ने कुंडा चौराहे पर जाम लगाया है।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अन्य जनपदों से भी फोर्स को मांगा लिया है। मृतका जेष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर है।
इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दी। जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत कौर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमे एक महिला की मौत हुई है जबकि सूचना मिल रही है की यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हो गए जिसमे एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts