Connect with us

अपराध

राहुल गांधी के दौरे का विरोध करने वाली भाजपा महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, 24 घंटे में दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

 

राहुल गांधी के दौरे का विरोध करने वाली भाजपा महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, 24 घंटे में दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून दौरे के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में सभा हुई थी। इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दौरे का विरोध दर्ज कराया था। विरोध के बाद सोशल मीडिया पर ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट से इन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं।

 

 

महिला कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी गरिमा पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध जताया। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने डालनवाला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और विधिक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की तथा विशेष टीम को दिल्ली भेजा। डालनवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर देहरादून ले आई। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र, आपत्तिजनक अथवा मानहानिकारक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts