Connect with us

Uncategorized

भाजपा की शीघ्र घोषित होगी जिला कार्यकारिणी, सरकारी भर्तियों में रखी जाएगी पारदर्शिता: महेंद्र भट्ट

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी अब राज्य के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी घोषित कर देगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी कर ली है। पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने वालों को भाजपा में पूरा सम्मान मिलेगा।
पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकारी भर्तियों में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी। पूर्व में हुई भर्तियों में हुई गड़बड़ियों में जो भी दोषी होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। नौकरियों में फर्जीवाड़ा करने वाले 40 से अधिक लोग जेल चले गए हैं। अभी जो भी नाम सामने आएंगे सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड राज्य के हित में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भू-कानून के लिए कमेटी बनाई गई है जिससे भू माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरु हुए सेवा पखवाड़े के तहत दो अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के तबादले के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तबादले पहले से ही होने थे। आपत्ति के बाद मुख्यमंत्री ने सभी स्थानांतरण रद्द कर दिए।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री ने आचार संहिता का पालन किया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, बसंत जोशी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts