Connect with us

Uncategorized

नाबालिग से भाजपा नेता ने कई बार किया दुष्कर्म, पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने पर दबाव

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में योगी राज में भाजपा नेताओं की करतूत भी सामने आती रहती हैं। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है जहां पर एक नाबालिग ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भाजपा नेता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लखनउ में भी उसे हवस का शिकार बनाया गया। दुष्कर्मी भाजपा नेता का दबाव इतना है कि थाने में पीड़िता का मुकदमा पुलिस दर्ज नहीं करती है। नाबालिग पीड़िता ने एमएलसी डा. प्रज्ञ त्रिपाठी से भाजपा नेता की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एमएलसी को आपबीती सुनाते हुए बताया कि मेरे साथ बीजेपी के नेता ने अपने साथी के साथ मिलकर बलात्कार किया है।

मुझे न्याय दिला दीजिए। एमएलसी ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। दरअसल बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड गुरुवार को अपने आवास पर एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ पहुंची। उसने एमएलसी से कहा कि बीजेपी नगर उपाध्यक्ष हरि गुप्ता व साथी पवन पाल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मीडिया से पीड़िता ने कहा कि सत्ता का दबाव इतना रहा कि जिले में व्यथा नहीं सुनी गई। लखनऊ में भी दुराचार किया गया इसलिए वहां कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की बुआ के मुताबिक एमएलसी से कहा है कि हम लड़की को लेकर कहां जाएं। नेता के दबाव में सुनवाई नहीं हो रही है। कोई मदद नहीं करेगा तो तेल डालकर खुद को जला लेंगे। वहीं, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया पीड़िता सांसद के आवास पर आई थी। मैं प्रेस कांफ्रेंस के बाद बाहर निकल रही थी उसी समय उसने व्यथा सुनाई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts