Connect with us

Uncategorized

सड़क पर टहलने निकली महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, एक घायल

खटीमा। रात्रि में खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकली महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बाइक सवार घायल हो गए। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

चकरपुर के पचौरिया गांव निवासी विमला देवी (35) पत्नी रमेश सिंह गांव की ही रेनू देवी और जानकी देवी के साथ रात्रि साढ़े नौ बजे खाना खाकर गांव की सड़क पर टहलने निकली थीं। इस बीच वह गांव स्थित सस्ते गल्ले की दुकान के सामने पहुंचे थे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेनू और बाइक सवार बनबसा फागपुर निवासी प्रेम प्रकाश घायल हो गए। जानकी बाल-बाल बच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान बाइक चालक अस्पताल से भाग निकला। पुलिस ने विमला देवी शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना के बाद मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाले विमला के पति घर के लिए रवाना हो गया है। उनकी कोई संतान नहीं है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts