Connect with us

Uncategorized

अंत के करीब कोरोना, उत्तराखंड के लिए बड़ी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना अंतत: दम तोड़ता दिख रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के 14 नए मरीज सामने आए। इस दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा और तीस लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। इस तरह अब भी प्रदेश में कुल 361 लोग कोरोना से जूझ रहे हैं।
आज देहरादून में देहरादून में 9, बागेश्वर में 2, अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ में 1-1 नए कोरोना मरीज सामने आए। हरिद्वार, चंपावत, चमोली, नैनीताल, रूद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, चमोली व उत्तरकाशी में आज कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला।

अब भी प्रदेश के हर जिलेे में कोरोना संक्रमित अपना उपचार करवा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही एक-एक करके कोरोना मुक्त होने लगेंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts