Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा टला, नई तारीख जल्द

बड़ी खबर: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा टला, नई तारीख जल्द

Narendra Modi का 4 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब इस कार्यक्रम को कुछ दिन आगे बढ़ाया गया है और नई तारीख जल्द घोषित की जा सकती है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होना तय था। इनमें देहरादून–दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य की आधारशिला रखना शामिल था। इसके अलावा देहरादून में एक बड़ी जनसभा भी प्रस्तावित थी।

जनसभा के लिए गढ़ीकैंट मैदान में तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और प्रशासनिक स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर हलचल तेज थी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार चुनावी राज्यों में व्यस्तता के चलते प्रधानमंत्री का यह दौरा फिलहाल टाल दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में ही नई तारीख तय कर प्रधानमंत्री उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts