Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

50 हजार रुपये की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (JE) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है, जो पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़े कार्यों में तैनात बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में कराए गए एक टेंडर कार्य के भुगतान के एवज में आरोपी जेई द्वारा संबंधित ठेकेदार से 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू की।

 

 

प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में विशेष ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

 

 

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी जूनियर इंजीनियर को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts