Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर : उत्तरकाशी के पुरोला में भारी बारिश से तबाही, कई दुकानें बही

पुरोला : लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।

कुमोला खड्ड में भारी बारिश के कारण उफान आ गया, जिसमें 7 दुकानों के बहने की खबर है। जानकारी के अनुसार कोमला खड्ड में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान आ गया, जिसकी चपेट में यह दुकानें आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि इससे खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला पदाधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कुछ दुकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। पूरी जानकारी सर्वे होने के बाद ही पता चल पाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts