Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : खिलाड़ियों से मारपीट और अव्यवस्था के आरोप में जिला खेल अधिकारी निलंबित

खिलाड़ियों से मारपीट और अव्यवस्था के आरोप में जिला खेल अधिकारी निलंबित

देहरादून। उत्तरकाशी की जिला खेल अधिकारी बबीता बिष्ट को शासन ने निलंबित कर दिया है। उन पर खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने तथा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई।

 

 

विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बबीता बिष्ट ने विभागीय अनुशासन का उल्लंघन किया। साथ ही खिलाड़ियों को उचित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध न कराने के आरोप भी सामने आए हैं।

 

 

निलंबन अवधि के दौरान बबीता बिष्ट को खेल निदेशालय से संबद्ध किया गया है। मामले को लेकर विभागीय जांच की कार्रवाई भी आगे बढ़ाई जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts