Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : ब्लॉक प्रमुख पति सांसद प्रतिनिधि गैर कानूनी मामले में वांछित, सांसद ने तत्काल पद से हटाया 

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर : ब्लॉक प्रमुख पति सांसद प्रतिनिधि गैर कानूनी मामले में वांछित, सांसद ने तत्काल पद से हटाया

 

 

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से प्रतिनिधि पद से पदमुक्त करने की दी जानकारी

काशीपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

 

 

 

12 जुलाई 2026 को जारी पत्र में सांसद अजय भट्ट ने लिखा है कि विजय कुमार को विकास कार्यों से संबंधित बैठकों और कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था। पत्र के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली है कि विजय कुमार किसी गैरकानूनी मामले में वांछित हैं, जो सांसद प्रतिनिधि के पद की गरिमा और जनप्रतिनिधि के दायित्वों के प्रतिकूल है।

 

 

 

इसी आधार पर सांसद ने विजय कुमार को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की घोषणा की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हालांकि पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विजय कुमार किस गैरकानूनी मामले में वांछित हैं। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts