Connect with us

अपराध

बड़ी खबर: नैनीताल के लालकुआं में कच्ची शराब के साथ पकड़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बड़ी खबर: वायरल वीडियो के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित रावत नगर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां युवक दीपक सिंह ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को कुछ महिलाओं ने दीपक सिंह को रोककर उसकी स्कूटी की तलाशी ली। आरोप है कि इस दौरान उसकी स्कूटी से 8-10 पाउच कच्ची शराब बरामद होने की बात कही गई। मौके पर कुछ देर तक हंगामा हुआ, जिसके बाद महिलाओं ने उसे छोड़ दिया और अपने घर लौट गईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

परिजनों के मुताबिक, इस घटना के अगले दिन दीपक ने जहर खा लिया। मृतक के भाई प्रवीण सिंह ने बताया कि जब वे अपने जीजा के साथ दीपक को अस्पताल ले जा रहे थे, तब रास्ते में उसने वीडियो वायरल होने के बाद तनाव में आकर जहर खाने की बात कही।

दीपक को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts